{"_id":"5880babb4f1c1bc217efdfe0","slug":"dead-body-found-in-lithkot-jungle-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिदकोट जंगल में मिला नर कंकाल, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिदकोट जंगल में मिला नर कंकाल, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
sdasdf
- फोटो : The Sun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के तहत लिदकोट के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, इसे आगामी जांच के लिए पुलिस ने कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पुलिस को वन विभाग के गार्ड ने लिदकोट के जंगल में एक नर कंकाल पड़ा होने की सूचना दी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने जंगल से उक्त कंकाल को साक्ष्यों समेत अपने कब्जे में ले लिया। कंकाल के क्षत-विक्षत हालत में होने पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शख्स कौन है, कंकाल कितने दिन पुराना है, अभी इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसकी बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उधर, एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लिदकोट के जंगल में कंकाल मिलने के संदर्भ में केस दर्ज किया है। वहीं, ग्रामीणों से भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन