फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ctu bus accident] driver died

चालक के सीने में उठा दर्द और पलट गई बस

Sun, 17 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 17 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
ctu bus accident] driver died
रक्कड़ में दुर्घटनाग्रस्त सीटीयू बस के शीशे तोड़कर खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव रक्कड़ कॉलोनी मेें चालक के सीने में दर्द उठने से वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे सीटीयू बस पलट गई। सीटीयू बस पलटने से बस चालक की मौत हो गई। जबकि, बस में सवार दो महिलाओं सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। मृतक चालक की पहचान 55 वर्षीय शिव कुमार निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीटीयू बस बैजनाथ से चंडीगढ़ जा रही थी। रक्कड़ पहुंचने पर चालक को अचानक सीने में दर्द उठा। इससे वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बस चालक शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया।  हादसे के की सूचना मिलते ही ऊना से तीन 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चालक को हार्ट अटैक आने की बात भी सामने आ रही है। बहरहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह व तहसीलदार राज कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। घटना के दौरान बस में लगभग 54 यात्री सवार थे।

ये हुए घायल
हादसे में निधि (23) पुत्री नरेश शर्मा निवासी बसदेहड़ा, मधु (28) पत्नी किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, शानवी (6) पुत्री किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, राममूर्ति शर्मा (52) पुत्र बंसी लाल निवासी धर्मशाला तथा अशोक कुमार (49) पुत्र ताराचंद को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed