{"_id":"57fe740a4f1c1b3e71290267","slug":"crops-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्पर कोटला में आग में जलीं 438 मक्की के गट्ठे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अप्पर कोटला में आग में जलीं 438 मक्की के गट्ठे
अमर उजाला ब्यूरो , ऊना।
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव अप्पर कोटला में घर के कमरे में रखे मक्की के गट्ठों में आग लग गई। इससे लगभग 438 मक्की के गट्ठे जलकर राख हो गए। आग में घर के दरवाजे और अन्य सामान भी जल गया। घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम कोटला निवासी चमेल सिंह और रामपाल के रखे मक्की के गट्ठों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, असफल रहे। दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब तक मक्की के करीब 438 गट्ठे जलकर राख हो गए थे। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी सरवण कुमार और लीडिंग फायरमैन जयपाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन