फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

अंब में अफीम के साथ पंजाब का युवक धरा

Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
अंब के सपोरी खड्ड के पास पुलिस ने एक युवक को 260 ग्राम अफीम सहित
विज्ञापन
पकड़ा है। आरोपी की पहचान मैहल सिंह निवासी रसूलपुर कलां जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मैहल सिंह को शुक्रवार को अंब कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अंब पुलिस ने वीरवार देर शाम सपोरी खड्ड पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सपोरी की तरफ से एक पंजाब नंबर की बाइक आई।

चालक को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने फौरन उसे काबू कर लिया। पूछताछ के बाद बाइक सवार ने अपना नाम मैहल सिंह निवासी रसूलपुर कलां वार्ड नंबर 09, अमृतसर (पंजाब) बताया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक के हैंडल पर बांधे लिफाफे से अफीम बरामद की।

अफीम करीब 260 ग्राम पाई गई। डीएसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed