फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   condoctor betten

बस में सवारियों ने परिचालक को पीटा

Tue, 13 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 13 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

होशियारपुर से ऊना आ रही पंजाब रोडवेज बस में कुछ सवारियों ने परिचालक को ही पीट दिया। मामला इतना गरमा गया कि पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार होशियारपुर से ऊना आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस में उस समय हंगामा हो गया जब परिचालक ही बस से गायब दिखा। बस का चालक बस अड्डा होशियारपुर से बिना परिचालक ही बस दौड़ाकर ले आया।

विज्ञापन


होशियारपुर से कुछ दूरी तक आने पर सवारियों ने चालक को बताया कि बस में परिचालक नहीं है। जब परिचालक की तलाश की गई तो पता चला कि वह बस अड्डे में ही रह गया। चालक ने बस को रास्ते में ही खड़ा कर दिया और परिचालक के आने का इंतजार करने लगा। इतने में बस में बैठी सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ सवारियों ने देरी को लेकर चालक को खरी-खोटी भी सुनानी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे बाद परिचालक किसी माध्यम से बस तक पहुंचा।
विज्ञापन


बस में पहुंचते ही सवारियों का गुस्सा फूट पड़ा और परिचालक से उलझ पड़े। इस दौरान मामला इतना गरमा गया कि लोग परिचालक के साथ गुत्थमगुत्था हो गए। पूरे रास्ते सवारियों व परिचालक में कहासुनी चलती रही। पुराना बस स्टैंड पहुंचने पर बस में सवार गुस्साए एक व्यक्ति ने परिचालक से कथित तौर पर मारपीट करनी शुरू कर दी, जिस पर चालक ने बस को किनारे लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक पुराना बस अड्डे में हंगामा चलता रहा जिससे लोगों की भीड़ भी लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाकर मामले को रफा-दफा करवाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास किसी भी पक्ष से शिकायत न आने के चलते केस दर्ज न हो सका। शिकायत आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed