फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chalan

नाकों पर 61 वाहनों के काटे चालान

Fri, 12 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 12 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chalan

पुलिस ने जिले भर में लगाए नाकों के दौरान 61 वाहनों के चालान काटकर 15 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा अवैध खनन करते एक वाहन का चालान काटकर उसे जब्त कर लिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 61 चालान किए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें से 53 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर जुर्माने के रूप में 15,300 रुपये वसूल किए गए। इनमें 17 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, तीन बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, नौ बिना सेफ्टी बेल्ट लगाने पर, सात बिना लाइसेंस, चार अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, एक लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो प्रेशर हार्न का प्रयोग करने पर, एक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, आठ दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, तीन यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, एक वाहन चलाते समय धूम्रपान करने पर, दो खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर, जबकि तीन चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed