{"_id":"57d04aaf4f1c1be9063186a6","slug":"car-rams-girl-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बहडाला गांव में बुधवार को कार की टक्कर से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रितिका पुत्री सुरेश कुमार निवासी बहडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रितिका बुधवार सुबह बहडाला गांव के स्कूल जा रही थी कि सड़क क्रास करते समय नंगल की तरफ से आ रही कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रितिका को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने रितिका को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि बच्ची के माता-पिता अमृतसर स्थित एक धार्मिक संस्थान में गए हुए थे। इस दौरान घर पर मौजूद अन्य परिजनों ने उसे नियमित तौर पर स्कूल भेजा। लेकिन सड़क पर पहुंचते ही बच्ची के साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।