फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   boys arrested in case van robbery

कैश वैन लूट मामले में ऊना का युवक गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Mon, 26 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
boys arrested in case van robbery
डेमो पिक

पांडव नगर में दिनदहाड़े गोली चलाकर कैश वैन से 10 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा लिया है। इनके पास से लूटे गए 9.48 लाख रुपये सहित वारदात में इस्तेमाल एक पिस्टल, तमंचा, चोरी की बाइक आैर कार बरामद की गई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हरिद्वार, देहरादून और मसूरी घूमने चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को ब्रिंकस सिक्योरिटी कंपनी की कैश वैन पांडव नगर स्थित एसबीआई के एटीएम में कैश डालने आई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली चलाकर कैश वैन से 10 लाख रुपयों से भरा ब्रीफकेस लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के अलावा जनकपुरी हेड ऑफिस से चली वैन के रास्ते में पड़ने वाली दर्जनों जगहों सीसीटीवी फुटेज जुटाई। इसके जरिये बदमाशों की पहचान हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला गैंग क्रॉस रीवर मॉल, आनंद विहार के पास एसेंट कार से आने वाला है। सूचना के बाद आरोपियों को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान ऊना, हिमाचल प्रदेश निवासी सन्नी शर्मा (22), ब्रह्मपुरी, मेरठ निवासी रोहित नागर (19) और रोहतक निवासी बिट्टू (29) के रूप में हुई है। इन्होंने खुलासा किया कि लूट के बाद वे घूमने के लिए हरिद्वार, देहरादून और मसूरी चले गए थे। वहां इन लोगों ने दस लाख रुपये में से 52 हजार रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए। बाकी रुपये वे पकड़े जाने के डर से खर्च नहीं कर पाए। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 


आरोपियों ने खुलासा किया कि तीनों करावल नगर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। सन्नी और बिट्टू पेशे से ड्राइवर हैं। सन्नी ने बताया कि नोटबंदी के बाद उसने कई कैश वैन को देखा था। वैन में चार से पांच आदमी ही होते थे। ऐसे में उसने लूट की योजना बनाई। इसमें रोहित और बिट्टू को भी शामिल किया। बिट्टू प्रीत विहार इलाके में बीएसईएस में ड्राइवर है। उसे कैश वैन की रेकी की जिम्मेदारी दी गई। लूट के लिए ब्रिंकस कंपनी की वैन को चुना गया। 17 दिसंबर को कश्मीरी गेट से एक बाइक चुराई गई। इसके बाद पिस्टल और तमंचे का इंतजाम किया गया। बाइक की नंबर प्लेट बदलकर 19 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed