{"_id":"5762b48c4f1c1b966d11b8f1","slug":"bike-theft-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan bike
स्थानीय सरकारी कॉलोनी के डब्बल डी ब्लाक से गत रात एक बाइक चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक विकास वर्मा निवासी गांव हम्मेवाल जिला रोपड़ ने पुलिस में शिकयत दी है कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त को मिलने उसके घर डब्बल डी ब्लॉक में अपनी बाइक पर गया था। लेकिन, जब पांच मिनट के बाद वापस आया तो वहां से बाइक गायब थी। विकास ने काफी देर तक अपनी बाइक ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी सुरिंद्रपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।