{"_id":"56f544364f1c1b6372f14d24","slug":"bhrun-found-in-thanakalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां में भ्रूण मिलने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाकलां में भ्रूण मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
भ्रूण हत्या
- फोटो : भ्रूण हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के थानाकलां कस्बे में तीन माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। यह भ्रूण बालक का है या किसी बालिका का, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की दलील है कि महिला के पेट में अचानक तेज दर्द होने से अचानक ही प्रसव हो गया, जिसके बाद भ्रूण को दबाना पड़ा। लेकिन, तीन माह के भीतर ही प्रसव जैसी बात किसी के गले नहीं उतर रही है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर सैंपल जांच के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने थानाकलां से कुछ ही दूरी पर हाईवे किनारे जंगल में कुछ अज्ञात लोगों को कुछ दफनाते हुए देखा। इन लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बंगाणा पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां खून से लथपथ एक लिफाफा मिला। पुलिस ने उक्त स्थान से तीन माह के भ्रूण को बाहर निकाल कर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार शिमला का एक परिवार दो महिलाएं तथा एक पुरुष गाड़ी में कहीं जा रहे थे कि एक महिला को पेट में तेज दर्द होने की वजह से कथित तौर पर गर्भपात हो गया। उक्त परिवार ने उस तीन माह के भ्रूण को हाईवे किनारे जंगल में दफना दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहसीलदार बंगाणा को मौके पर बुला कर उक्त भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। दोनों महिलाओं को भी जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। एसएचओ त्रिलोक चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि केस की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में धारा 316, 318, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन