{"_id":"584d89db4f1c1b743a2c387d","slug":"bank-and-atms-close-no-case-people-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक-एटीएम बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक-एटीएम बंद होने से लोग परेशान
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में भी रही रविवार की छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला में रविवार होने के चलते बैंक और एटीएम बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को एटीएम भी कैशलेस हो गए जिससे सारी व्यवस्था हांफ गई। कुछेक एटीएम में ही कैश होने से लोगों को दिक्कतें पेश आईं। जबकि बैंक शनिवार व रविवार को बंद रहे। नोटबंदी के बाद से नई करेंसी को हासिल करने के लिए लोगों को कसरत करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुबह बैंक खुलने से पहले व बंद होने तक लोग बैंकों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। जबकि एटीएम के बाहर देर रात तक लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। जिला में अभी तक 500 का नोट न आने से समस्या बनी हुई है। बैंक में 2 हजार का नोट लेने के बाद उसके खुले करवाने के लिए लोगों को खासी माथापच्ची भी करनी पड़ रही है। बसों, सरकारी कार्यालयों, पैट्रोल पंपों में भी दो हजार का नोट नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
यहां पर तैनात कर्मी खुले पैसे न होने का हवाला देकर बड़े नोट को लेने से परहेज कर रहे हैं जिससे आम जनमानस परेशान है। रविवार को जिला मुख्यालय सहित मैहतपुर, गगरेट, चिंतपूर्णी, अस्पताल, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर ज्यादातर एटीएम बंद रहे। लगभग एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बहरहाल नोटबंदी के बाद अभी तक लोगों को पुरी तरह से राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन