{"_id":"574856d94f1c1b423c690779","slug":"attack-with-rods-and-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 27 May 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर गुटों में हुई मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव भैरा में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों मेें जमकर खूनी झड़प हुई। वारदात में आधा दर्जन के करीब लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और रॉडों से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान कलमबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दौलतराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह देर शाम बाजार में अपने निजी कार्यों से गया हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर उनसे बहसबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो आधा दर्जन लोगों ने उन पर कथित तौर पर रॉडों से हमला बोल दिया। इतने में जब उसके बेटे बीच-बचाव को आए तो आरोपी लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात में दौलतराम (70), गुरमेल (43) और विजय (34) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को 108 कर्मियों अजय और शशि स्याल की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। पीड़ित ने मामले को लेकर छह आरोपियों को नामजद भी किया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन