{"_id":"57a5e8604f1c1bdd332b9965","slug":"attack-on-women-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर डंडे से हमला, तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर डंडे से हमला, तीन पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव धरेत में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेई निवासी धरेत ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वह अपने मकान की छत पर थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के तीन व्यक्तियों ने पत्थर और डंडे से उस हमला कर शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि हमले से बचते हुए छत से भागकर नीचे उतर आई, तो एक व्यक्ति ने उसके बाजू पर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान महिला को चोटें आई हैं। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसे गलियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन