{"_id":"5771688b4f1c1bcb7379b951","slug":"attack-on-wife-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पति ने तोड़ी पत्नी की नाक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में पति ने तोड़ी पत्नी की नाक
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय समनोली चौक पर देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में देखते ही देखते मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि झगड़े में महिला की नाक में फ्रेक्चर हो गया है। पति-पत्नी का झगड़ा देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। मारपीट में महिला की नाक फ्रेक्चर हुई है।
विज्ञापन
घायल महिला को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि, महिला के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात समनोली चौक पर क्षेत्र में सफाई का काम करने वाले दंपति में आपसी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनो में हाथापाई हो गई। मारपीट में पत्नी की नाक में फ्रेक्चर आया है। मारपीट में घायल हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, चिंतपूर्णी थाना प्रभारी भूप सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन