{"_id":"57a37ba14f1c1ba8672b89f1","slug":"arested-with-haroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले की सरहदी ग्राम पंचायत मैहतपुर के वार्ड चार में चल रहे आंगनबाड़ी तथा सिलाई केंद्र में बिजली तथा पेयजल सुविधा बहाल हो गई है। अब तक इन दोनों केंद्रों में न तो बिजली की सुविधा थी और न ही पीने के पानी की। वार्ड चार के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता वीना कुमारी तथा सिलाई केंद्र की अध्यापिका अंजना देवी ने कहा कि पिछले करीब 11 साल से वह बिजली कनेक्शन न होने के कारण बिना पंखे के ड्यूटी कर रही थीं। अब जाकर आंगनबाड़ी केंद्र के शिशुओं तथा सिलाई सीखने वाली छात्राओं को पंखे की हवा नसीब हुई है।
विज्ञापन
पिछले महीने रायपुर सहोड़ां वार्ड से जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने इन दोनों केंद्रों का दौरा कर इस समस्या को ‘अमर उजाला’ के जरिये उठाया था। ‘अमर उजाला’ ने शिशुओं से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर जिला प्रशासन के आला अफसरों तक पहुंचाया। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और बिजली बोर्ड तथा आईपीएच विभाग ने मैहतपुर ग्राम पंचायत के वार्ड चार में चल रहे आंगनबाड़ी तथा सिलाई केंद्र में बिजली तथा पेयजल की सुविधा बहाल करवा दी। ग्राम पंचायत मैहतपुर की प्रधान सीमा देवी ने ‘अमर उजाला’ तथा जिप सदस्य पंकज सहोड़ का संयुक्त रूप से धन्यवाद किया है। सीमा देवी के मुताबिक उनकी पंचायत में यह समस्या लंबे अरसे से चल रही थी। किसी ने भी आज दिन तक इस समस्या को न तो सुना और न ही हल करने की दिशा में कोई कदम उठाए।
विज्ञापन