{"_id":"5852ceed4f1c1b674164a085","slug":"animal-injured-eleder-person-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने किया बुजुर्ग पर किया हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड ने किया बुजुर्ग पर किया हमला, घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
ox
- फोटो : ox
जिला मुख्यालय में सांड के हमले से एक बुजुर्ग घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को लहूलुहान हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद (50) बुधवार देर शाम ऊना शहर में जा रहा था तो अचानक सांड ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। प्रकाश के चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सांड से छुड़ाया।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
घायल के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौर हो कि जिले में सांड के हमलों से लोग परेशान हैं। अब तो लोगों का पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रहा है। बुद्धिजीवी वर्ग ने इसको लेकर चिंता व्यक्त की है।