{"_id":"2f9457ef1669501c153268c0aa54108f","slug":"accident-hindi-news-478","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-थ्री व्हीलर में टक्कर, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-थ्री व्हीलर में टक्कर, एक जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के गांव भदौड़ी में कार और थ्री व्हीलर में जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में थ्री व्हीलर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में घायल की टांग फ्रेक्चर हो गई है।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय करनैल सिंह निवासी बसाल वीरवार रात को अपने थ्री व्हीलर पर बसाल से भदौड़ी जा रहा था कि भदौड़ी में शनि मंदिर के समीप पालकवाह की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में थ्री व्हीलर सवार करनैल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल को 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी विनोद एवं पायलट विनोद की मदद से हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।