फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

स्लैब में बने होल के बीच फंसा महिला का पैर

Sun, 17 Jan 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 17 Jan 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
accident
ऊना। स्थानीय बस अड्डा ऊना के आउट गेट के समीप स्थित नाले पर पड़ी स्लैब में बने होल के बीच एक महिला का पैर फंस गया।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने पर स्थानीय दुकानदार एवं आसपास के यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। लगभग 25 मिनट तक महिला होल में फंसी रही। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार झलेड़ा गांव का एक परिवार समूरकलां में शादी समारोह में हिस्सा लेने गया हुआ था। परिवार के सभी सदस्य बस स्टैंड के आउट गेट पर उतर गए। जैसे ही वे बस अड्डे की ओर प्रवेश करने लगे तो अचानक ही झलेड़ा निवासी निशा का पैर नाले के होल में फंस गया।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने पर स्थानीय दुकानदारों ने महिला के पैर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व दुकानदारों ने विभिन्न औजारों से नाले के ऊपर बनी स्लैब को साइड और लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पैर को सुरक्षित बाहर निकाला, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। जिला मुख्यालय में ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऊना कॉलेज गेट के पास भी एक छात्रा होल में पैर फंसने से हादसे का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed