{"_id":"5cdaeafbbdec2207215a415e","slug":"91557850875-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलग्रां में युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव जलग्रां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरम सिंह निवासी जलग्रां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सूरम सिंह मंगलवार सुबह 6 बजे बाथरूम गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज न आने पर लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। सूरम सिंह अचेत अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन में सूरम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत कैसे हुई, अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहां जा सकता है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।