{"_id":"5cb0c718bdec224b9d4f7a5b","slug":"91555089176-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीट खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 फीट खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग में वॉल पुट्टी से भरा ट्रक पलट कर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। चालक को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर वॉल पुट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। चालक की पहचान दीप (25) पुत्र मनसा राम निवासी हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। खाई में गिरने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत गगरेट अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि खाई में गिरते हुए ट्रक से बिजली के दो तीन खंबे भी टूट गए। इससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नंदलाल इंदौरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इंदौरिया ने बताया कि ट्रक चालक किश्नगढ़ राजस्थान से माल लेकर अंब जा रहा था। गनीमत रही कि ट्रक के आगे कोई अन्य वाहन नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।