फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसएमएस घोटाले का मुख्य आरोपी पहुंचा ऊना

एसएमएस घोटाले का मुख्य आरोपी पहुंचा ऊना

Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस घोटाले का मुख्य आरोपी पहुंचा ऊना
घोटाला - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। करोड़ों रुपये के एसएमएस घोटाले के मामले में अग्रिम जमानत पर चल मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित ने वीरवार को थाना सदर आकर अदालत के आदेश पर इन्वेस्टीगेशन ज्वाइन कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक अंतरिम जमानत याचिका स्वीकृत होने के बाद कोर्ट के आदेश पर मोहित पुलिस थाना ऊना पहुंचा। आरोपी मोहित की जमानत पर आगामी सुनवाई दस जनवरी को हाईकोर्ट में होगी। इससे पहले पुलिस ने बहुचर्चित एसएमएस ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहित ने शिमला हाईकोर्ट की शरण लेते हुए अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आरोपी मोहित की याचिका की सुनवाई अगली 10 जनवरी को तय की है।
विज्ञापन


इसी बीच मोहित ने नाटकीय घटनाक्रम के चलते वीरवार देर शाम को थाना सदर पहुंच इंवेस्टीगेशन ज्वाइन कर ली। बताया जा रहा है कि मोहित ही इस पूरे कथित फर्जीवाड़े का किंगपिन है। घर बैठकर पैसे कमाने के इस गोरखधंधे से बटोरे गए करोड़ों रुपयों का हिसाब भी मोहित के पास बताया जा रहा है। उधर करोड़ों रुपये की ठगी के शिकार हुए लोगों के लिए महिला थाना में स्थापित किए हेल्प डेस्क में लगातार शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी मोहित ने अदालत के आदेश पर इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन की है। फिलहाल इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed