{"_id":"5ac611274f1c1bcd618b5b47","slug":"91522929959-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा बस यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा बस यात्री
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
विदेश से घर से घर लौट रहे जोल निवासी व्यक्ति के साथ दिल्ली से ऊना आते समय बस में नशीला पदार्थ सुंघा कर लूट लिया। शातिर पीड़ित युवक के मोबाइल के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान जोल निवासी 36 वर्षीय राज कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित व्यक्ति अपने घर में शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक साल के अरसे के बाद घर लौट रहा था। व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक राज कुमार बुधवार शाम सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद उसने दिल्ली से ऊना के लिए दिल्ली से शाहपुर जा रही एचआरटीसी बस में सवार हो गया। रास्ते में यात्रियों को चाय आदि पिलाने के लिए बस एक ढाबे पर रुकी। कुछ देर बाद एचआरटीसी के परिचालक और चालक ने बस में देखा कि राज कुमार की हालत बिगड़ रही थी। वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
उन्होंने फौरन बस रोक कर उसे नींबू पानी पिलाया जिससे वह कुछ होश में आया लेकिन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। उन्होंने राज कुमार की जेब से मिले दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों के आधार पर उसके जोल स्थित परिजनों से संपर्क किया और उन्हें मामले की सूचना दी। परिजनों ने राज कुमार को ऊना लाने की बात कही। बस अड्डे पर परिजनों ने राज कुमार को उतारा और अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
राज कुमार के पास दो से तीन बैग हैं। उसका मोबाइल और नकदी नहीं मिल पाई है। एएसपी अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।