{"_id":"5a46809a4f1c1bd0408bfb65","slug":"91514569882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रा को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली छात्रा को कार ने मारी टक्कर, मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
घ्ाायल छात्रा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ढक्की में स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही दो छात्राओं को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे एक दस वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
छात्रा की पहचान शिवानी (10) निवासी लोअर पंजावर के रूप में हुई है, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। जबकि हादसे में प्रियंका को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर दोपहर ढक्की स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली दोनों छात्राएं घर जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर जा रही शिवानी और प्रियंका को टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल छात्राओं को 108 एंबुलेंस की मदद से ईसपुर स्थित अस्पताल के बाद ले जाया गया। जहां से दोनों को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रछपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।