फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जमीन विवाद पर चलीं लाठियां, आधा दर्जन घायल

जमीन विवाद पर चलीं लाठियां, आधा दर्जन घायल

Fri, 07 Jul 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद पर चलीं लाठियां, आधा दर्जन घायल
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के कुठारबीत में वीरवार देर रात दो गुटों में जमीन विवाद पर आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर खूब लात-घूंस और लाठियां बरसाईं। वारदात में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विक्की निवासी कुठारबीत ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके चाचा ने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे और उसके परिवार के लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट की वारदात में विक्की सहित उसके परिवार के लगभग छह लोगों को चोटें आई हैं। घायल लोगों में किसी के सिर तो किसी के मुंह पर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 की सहायता से हरोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान विक्की, ओंकार चंद, रमेश चंद, निर्मला देवी, सुरेंद्र पाल, परमजीत कौर सभी निवासी कुठारबीत तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed