{"_id":"5c87e6bbbdec2214216cc144","slug":"81552410299-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवार से हमलाकर 40 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलवार से हमलाकर 40 हजार लूटे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। निकटतवर्ती मैलमा गांव में दो बाइक सवार नकाबपोशों ने विक्रेता पर धारदार हथियारों से हमला कर 40 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात में व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे घायलावस्था में बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित के सिर पर करीब 40 टांके लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जिला ऊना के सनोली निवासी दीपक नंगल के निकटवर्ती गांव भलाण में दवाइयों की दुकान करते हैं। सोमवार रात लगभग नौ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर बाइक पर अपने घर सनोली (ऊना) की ओर जा रहा थे। इस बीच दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने मैलमा की निकट उनका रास्ता रोक दिया। जब तक दीपक कुछ समझते दोनों नाकाबपोश युवकों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दीपक बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। शातिर लगभग 40 हजार की नगदी और एक मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
इसके बाद घायल दीपक को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी रात के अंधेरे में नकाबपोश लुटेरों ने एक ट्रक चालक से भी नकदी लूटने की घटना घट चुकी है और उस घटना के आरोपी भी आज तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उधर नंगल पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।