{"_id":"5c0173a0bdec2241a6447730","slug":"81543599008-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो लोग जख्मी
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पूबोवाल और बसाल में सड़क हादसे, दो लोग जख्मी
घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के तहत गांव पूबोवाल में सरकारी स्कूल के छात्र को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस थाना सदर ऊना के तहत एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि वीरवार को वह अपने एक रिश्तेदार के साथ वाहनों में जा रहे थे। जैसे ही वह लोअर बसाल में पहुंचे तो सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इसमें उनके एक रिश्तेदार को चोटें आई हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।