{"_id":"5ad204374f1c1b9e098b4858","slug":"81523713079-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अपने वतन पहुंचेगा राकेश कुमार का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज अपने वतन पहुंचेगा राकेश कुमार का शव
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
आज अपने वतन पहुंचेगा राकेश कुमार का शव
सऊदी अरब में एक माह पहले हुई थी मौत, सोमवार को पैतृक गांव पंजावर में होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पंजावर (ऊना)।
सऊदी अरब में करीब एक माह पहले हुई पंजावर के राकेश कुमार की मौत के बाद 15 अप्रैल को शव भारत पहुंच रहा है। दिल्ली में रविवार शाम साढ़े छह बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा जिसके बाद पंजावर लाया जाएगा। सोमवार को संस्कार किया जाएगा। एक माह बाद पहुंच रहे शव को लेकर परिजनों ने कई बार सांसद अनुराग ठाकुर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष मसला उठाया था। विदेश मंत्रालय के सहयोग से शव भारत लाया जा रहा है। इससे पहल सऊदी अरब प्रशासन का संदेश आया था कि सिर्फ युवक की अस्थियां ही मिलेंगी जिस पर परिजन दुखी थे। सऊदी अरब में ऊना के पंजावर निवासी राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राकेश कुमार लगभग दो साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था लेकिन कुछ दिन पहले उसके किसी दोस्त ने बताया कि राकेश की सऊदी अरब में मौत हो गई। राकेश की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है। परिजनों को यह सूचना 11 मार्च को मिली थी जबकि काफी दिन बीत जाने के बाद भी राकेश का शव भारत नहीं लाया गया। परिजनों ने केंद्र सरकार से मामले पर उचित कार्रवाई की मांग की है। परिजनों को रविवार शाम साढ़े छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई है।