फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Wed, 11 Oct 2017 01:00 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल
अंब(ऊना)। मुबारिकपुर और ज्वार में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक 11 वर्षीय बच्चे और दो आईटीआई के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुबारिकपुर में सड़क किनारे पैदल चल रहा चिराग निवासी घेवट-बेहड़ बाइक की चपेट में आ गया। इस कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य दुर्घटना सोमवार शाम अंब हमीरपुर मार्ग पर ज्वार में हुई। यहां बाइक के सामने अचानक गाय का झुंड आने से नैहरियां आईटीआई के छात्रों की बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस कारण बाइक सवार युवक विश्वजीत निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा तथा पंकज सिंह निवासी कलोहा तहसील रक्कड़ कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। दोनों युवक आईटीआई से घर को लौट रहे थे। अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed