{"_id":"5942c1574f1c1bc8428b46c3","slug":"81497547095-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के पंगेयां में एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान सोम कुमार निवासी पंगेयां के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत रपोह मिसरां के गांव पंगेयां में बुधवार रात को सोम कुमार ने अपने स्लोटपोश मकान के कमरे की कुंडी पर रस्सी बांधकर खुद को फंदा लगा लिया। रात को परिवार के सदस्य जब उसे खाना देने के लिए गए तो उसे कमरे में लटकता हुआ पाया। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार शाम को परिजनों ने उसे एक कमरे में रखा हुआ था। जहां बाद में उसने खुद को फंदा लगा लिया। मृतक विवाहित था। उधर अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।