फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाबा को कमरे में बंद कर मंदिर में चोरी

बाबा को कमरे में बंद कर मंदिर में चोरी

Sat, 23 Feb 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
बाबा को कमरे में बंद कर मंदिर में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती बधमाना गांव में शातिर सिद्ध मंदिर बधमाना और नजदीक टी शॉप में चोरी की। मंदिर से सोने के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चिंतपूर्णी के बधमान में शातिर मंदिर से सोने की नथ सहित डेरे पर रह रहे बाबा के मोबाइल, नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि आठ-दस लोग नशे की हालत में पहले बाबा के पास बैठ गए। देखते ही देखते बाबा और एक अन्य सेवक को इन लोगों ने कमरे में बंद कर, चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिरों ने तीन मोबाइल, जूसर और छह हजार की नकदी, कंबल व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा ओढ़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बीडीसी मेंबर राजेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाबा श्यामा नंद गिरी ने बताया कि उन्हें कमरे में बंद करके घटना को अंजाम दिया। शातिर साथ लगती चाय की दुकान का भी ताला तोड़ कर कुछ सामान चोरी करके ले गए हैं। बधमाना सिद्ध मंदिर का भी ताला तोड़ कर चोरी की गई है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस चोरी किए गए मोबाइलों के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed