फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   निजी क्लीनिक से नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार

निजी क्लीनिक से नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
निजी क्लीनिक से नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार
ऊना। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार देर रात ऊना के मलाहत और पीरनिगाह में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा है। टीम ने आरोपी के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक गए।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसपी विनोद धीमान और ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने अपनी टीम के साथ ऊना के मलाहत में एक निजी क्लीनिक में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लीनिक से बिना बिल के 180 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अलावा टीम ने पीरनिगाह में भी एक क्लीनिक में दबिश दी। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पीरनिगाह में क्लीनिक में भी कुछ खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

उधर, ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने बताया कि मलाहत में निजी क्लीनिक में छापेमारी के दौरान बिना बिल के 180 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिना बिल के प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचने के आरोप में विभाग की टीम ने आरोपी यशपाल के खिलाफ ड्रग एक्ट 18 ए और 18 बी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विनोद धीमान और ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने जनता से अपील की है कि अगर कोई नशीले कैप्सूल और नशे का कारोबार कर रहा है कि उसकी सूचना पुलिस को दें। एएसपी ने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed