फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अब रात 11 बजे बंद करने होंगे शराब ठेके

अब रात 11 बजे बंद करने होंगे शराब ठेके

Mon, 29 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अब रात 11 बजे बंद करने होंगे शराब ठेके

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
एसपी दिवाकर शर्मा ने शराब के ठेके खोलने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने सभी ठेका मालिक और अहाता मालिकों को चेतावनी दी है कि शराब ठेके और अहाते रात 11 बजे से सुबह 9:00 बजे तक बंद रखें जिससे जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। बाकायदा एसपी ने इस बारे में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने इस बारे में थाना और चौकी प्रभारियों को ठेके व अहातों पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं ड्यूटी पर शराब पीने वाले पुलिस कर्मचारियों को सुधरने की नसीहत दी है। एसपी दिवाकर ने कहा कि रात्रि पेट्रोलिंग करते समय पाया गया है कि जिला में ज्यादातर शराब के ठेके और अहाते देर रात तक खुले रखे जाते हैं। ठेके खुले रहने से लड़ाई-झगड़े, हुड़दंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


इससे रात के समय आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आबकारी विभाग के निर्देशानुसार शराब ठेके और अहाते रात को 11 बजे से सुबह 9:00 बजे तक बंद रखें ताकि जिला में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि थाना के कुछ कर्मचारी रात के समय शराब पीते हैं और शिकायतकर्ता से ही अभद्र व्यवहार कर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने जिला के सभी प्रभारी थाना व अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शराब के ठेकेदारों से कुछ पुलिस कर्मी यदि मुफ्त की शराब ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे जल्द बंद कर दें और थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से उचित व्यवहार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed