{"_id":"5a0ae61c4f1c1bda538bcdb8","slug":"71510663708-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 48 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी 48 पेटी अवैध शराब
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान दो लोगों को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही कई शराब माफिया अपने अड्डों से खिसक लिए। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के पुलिस कर्मी सोमवार को रात के समय गश्त पर संतोषगढ़ में मौजूद थे। इस दौरान एक दुकान में छापेमारी के दौरान सात बोतल देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी अमित कौशल निवासी वार्ड नंबर सात संतोषगढ़ के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस चौकी मैहतपुर के प्रभारी खेम सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार को रात के समय गश्त के दौरान मैहतपुर बाजार में मौजूद थे तो एक इनोवा गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 45 पेटी देसी शराब और दो पेटी अंग्रेजी बरामद की गई। हालांकि गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब की खेप कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा मंगलवार को दिन के समय पुलिस चौकी पंडोगा अपनी टीम के साथ गश्त और नाकेबंदी के दौरान लोअर भदसाली में मौजूद थे। इस दौरान एक दुकान में छापेमारी के दौरान दुकान से 10 देसी शराब और चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार विशालनिवासी भदसाली के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन