{"_id":"5c912256bdec22068c4294b8","slug":"61553015382-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथड़ी के उद्योग में आग, चार कामगार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथड़ी के उद्योग में आग, चार कामगार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विस क्षेत्र के बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग में भीषण आग लग गई। अग्निकांड से उद्योग में कार्यरत चार कामगार बुरी तरह से झुलस गए। इन्हें गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उद्योग का लगभग तीन लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लेने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काम पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैक्टर के स्पेयर्स पार्ट्स बनाने वाले प्रीतिका ऑटो उद्योग में सोमवार रात को लगभग साढ़े 12 बजे स्टोर रूम में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख कामगारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
जिला मुख्यालय से भी एक दमकल गाड़ी को बुलाने के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच आग की चपेट में प्रवीण कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बीनेबाल, गुलशन कुमार पुत्र अमरीक सिंह निवासी ललड़ी, अनिल कुमार पुत्र कार्तिक निवासी विरका झारखंड, राकेश कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी हरोली झुलस गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। हरोली थाना के एसएचओ रमन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।