फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की काटीं जेबें

चिंतपूर्णी में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की काटीं जेबें

Sun, 17 Mar 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की काटीं जेबें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने आ रहे हैं, तो जरा संभलकर आइएगा। चिंतपूर्णी मंदिर में भीड़ वाले दिन जेबकतरें आपकी जेबों पर हाथ साफ कर सकते हैं। यदि मंदिर परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग में आप चोरी हुई घटना को देखना चाहेंगे तो आपको ये कहकर टाल दिया जाएगा कि रिकॉर्डिंग रूमबंद है। रविवार को भी करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जेबें काटीं। इनमें से एक श्रद्धालु ने ही मंदिर प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई।

जालंधर के श्रद्धालु हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह गर्भ गृह के पास माथा टेकने के लिए लाइन में खड़े थे, इसी दौरान किसी ने उसकी जेब से दो हजार रुपये सहित अन्य सामान उड़ा लिया है। श्रद्धालु ने बताया कि जब उसने मंदिर परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने के लिए मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को कहा तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं दिखाई। सुरक्षाकर्मियों ने ये कहकर इन्हें टाल दिया कि कैमरों की फुटेज देखने वाला रिकॉर्डिंग रूम बंद पड़ा हुआ है। जिसके बाद पीड़ित हरविंद्र सिंह ने मंदिर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में जेब कटने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


10 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। मां के दर पर शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई थी। सुबह मंदिर परिसर में मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। मैड़ी मेले के चलते मां के भक्त चिंतपूर्णी मंदिर में भी माता रानी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। रविवार को मंदिर प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। लेकिन जेब कटे श्रद्धालुओं को कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों के रिकॉर्डिंग रूम में ताला लटका हुआ है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार पत्र में प्रकाशित भी किया था कि चिंतपूर्णी मंदिर में लगे कुछ कैमरे जहां खराब हैं वहीं कैमरों को ऑपरेट करने वाला ओपरेटर पिछले कई दिनों से नहीं आ रहा है। जिस कारण रिकॉर्डिंग रूम में ताला लटका हुआ है। लेकिन इसके बाद भी मंदिर ट्रस्ट अभी तक जागा नहीं हैं और भीड़ को लेकर पुख्ता प्रबंधों की पोल खुलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed