{"_id":"5bc8b7f9bdec2269c41f40f2","slug":"61539880953-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ ने कोटला कलां में लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएचओ ने कोटला कलां में लोगों से की पूछताछ
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। रायपुर सहोड़ा निवासी सुमित की मौत मामले को लेकर वीरवार को भी पुलिस कोटला कलां में छानबीन में जुटी रही। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है।
वीरवार को थाना सदर के प्रभारी सर्वजीत सिंह की अगुवाई में कई टीमों ने कोटला कलां में दबिश दी। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे रहे। मामले को लेकर कोटला कलां के कई पुरुषों और महिलाओं से पूछताछ की गई। लगातार कोटला गांव में पुलिस की रोजाना दबिश से लोगों में हड़कंप मचा है। टीम ने जांच के दौरान उन स्थानों की भी गहनता से जांच की जहां से सुमित की बाइक, मोबाइल और चप्पल बरामद हुई थी। हालांकि अभी तक पुलिस को सुमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 24 सितंबर को रायेपुर सहोड़ा का सुमित रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था। जबकि 12 अक्तूबर को उसका शव कोटला कलां गांव में एक पेड़ पर लटकता मिला था। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन