{"_id":"5ae46a394f1c1ba0098b6dfd","slug":"61524918841-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की हादसे में मौत
अंब के बड़ूही में कार से जा टकराई गगन की कार, कांगड़ में कार-बाइक की टक्कर, युवक की गई जान
आईटीआई का छात्र था लोअर बढेड़ा का रहने वाला शिवम
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना/अंब।
अंब के बड़ूही में दो कारों की जबरदस्त टक्कर में बहन को शादी के बाद पहली बार ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की मौत हो गई। ढिल्लवां निवासी गगन कुमार अपनी बहन की शादी के बाद बहन को ससुराल छोड़ने के लिए कार में जा रहा था। बड़ूही के समीप अचानक ही उसकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। इस हादसे में गगन को गंभीर चोटें पहुंची। गंभीर हालत में उसको अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गगन ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गगन बहन की शादी होने के बाद उसे छोड़ने ससुराल जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे में दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
वहीं कांगड़ में पेश आए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम (20) निवासी लोअर बढेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के तहत कांगड़ में बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। लोअर बढेड़ा निवासी शिवम बाइक पर कांगड़ की तरफ जा रहा था। कांगड़ में बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर में शिवम को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन पीड़ित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शिवम आईटीआई का छात्र था। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।