{"_id":"5a7da2854f1c1bc83b8b5d13","slug":"61518183045-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरी बाइक, दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में गिरी बाइक, दो सगे भाइयों की मौत
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंगल।
क्षेत्र के भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माणाधीन कार्य को लेकर खोदे गए एक बड़े गड्ढे में बाइक गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह और शिव कुमार निवासी गांव दैहनी जिला बिलासपुर के रूप हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह और शिव कुमार सगे भाई छह फरवरी को अपने घर से बाइक पर बरोटा गांव में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी में शिरकत करने के दौरान दोनों भाई सात फरवरी को देर रात बाइक पर घर के लिए रवाना हुए। घर न पहुंचने पर परिवार ने नंगल पुलिस को शिकायत दी। नंगल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई कर परिजनों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन
वीरवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि जांदला गांव के पास भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माण कार्य के पास बने एक कुंआनुमा गड्ढे में एक बाइक गिरी है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो रेल लाइन निर्माण के लिए बनाए गहरे गड्ढे में दोनों भाइयों के शव पड़े थे। क्षेत्र के ग्रामीणों में भी निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के खिलाफ गहरा रोष है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यदि निर्माण कंपनी ने रास्ता बंद होने का कोई चेतावनी बोर्ड या वहां कोई सुरक्षा कर्मी खड़ा किया होता तो दोनों भाइयों की जान नहीं जाती। घटना के बाद निर्माण कंपनी ने घटना स्थल पर मिट्टी के ढेर लगा कर रास्ता बंद कर दिया है।
नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।