{"_id":"5a10438d4f1c1b60678bc081","slug":"61511015309-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। नंदपुर सड़क दुर्घटना में घायल हुए 42 वर्षीय व्यक्ति अशोक कुमार ने शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। कुठियाड़ी निवासी अशोक कुमार स्कूटी पर जा रहा था कि कुठियाड़ी में स्कूटी के सामने नील गाय आ गई। इससे स्कूटी स्किड हो गई और अशोक कुमार गंभीर घायल हो गया।
उन्हें अंब अस्पताल लाया गया लेकिन वहां से ऊना रेफर कर दिया। सिर पर लगी गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पीजीआई में शनिवार तड़के डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। पत्नी के साथ चुरडू से घर लौटने के दौरान हुई दुर्घटना में स्कूटी पर पीछे बैठी पत्नी बाल बाल बच गई। अशोक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। अशोक कुमार के दो छोटे भाई पहले ही सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को हुए हादसे ने परिवार के तीसरे सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है।