{"_id":"5cc73a22bdec22076a498b91","slug":"51556560418-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का आरोप, अज्ञात युवक के दिए नशे से हुई बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता का आरोप, अज्ञात युवक के दिए नशे से हुई बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। शहर में युवक की संदिग्ध मौत मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतक युवक के पिता ने शहर के ही एक युवक के खिलाफ बेटे को नशा देना आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के फोन की कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि शहर में कपड़े की दुकान करने वाला 30 वर्षीय युवक शनिवार देर शाम दुकान के पास अचानक अचेत अवस्था में मिला। इसकी अस्पताल ले जाने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसी बीच मृतक के पिता विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि शनिवार को उनके बेटे को एक कॉल आई थी, जिसके कुछ समय बाद वो दुकान से गायब था। वापस आया तो दुकान के समीप बेहोश पड़ा मिला।
पिता ने आरोप लगाया कि कॉल करने वाले युवक ने ही बेटे को कोई नशीला पदार्थ दिया। इससे उसके बेटे की मौत हुई है। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।