फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रैक्टर के नीचे दबने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Mon, 22 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यायल के निकटवर्ती बसाल गांव में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रविंद्र सिंह निवासी हंबोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर रविंद्र अपने ट्रैक्टर पर घर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के आगे अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में रविंद्र ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रैक्टर खेत में पलट गया। वह इसके नीचे दब गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रविंद्र को नीचे निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed