{"_id":"5b9fb7b7867a557f5e02c454","slug":"51537193911-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषगढ़ में पुलिस की आधी रात को फिर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतोषगढ़ में पुलिस की आधी रात को फिर दबिश
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस ने दो जगह दबिश देकर दड़ा-सट्टे में लगाए 57 हजार रुपये बरामद किए। एडिशनल एसपी विनोद धीमान ने टीम के साथ रविवार देर रात संतोषगढ़ में दो-अलग-अलग जगह दबिश दी।
पुलिस ने अवैध शराब और सट्टा की सूचना पर अजौली और संतोषगढ़ में कार्रवाई की। गौरतलब है कि करीब सप्ताह पहले भी पुलिस ने नगर में दबिश देकर सट्टे में लगाए 67 हजार वसूले थे। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब के साथ-साथ सट्टे का कारोबार भी जोरों पर चल रहा है। लोग दिनों दिन अमीर बनने के चक्कर में रोजाना हजारों रुपये की राशि दड़ा-सट्टे में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाभर में रोजाना लाखों रुपये का सट्टा लग रहा है। दड़ा सट्टा लगाने में स्कूल के बच्चे भी पीछे नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार लोग ऑनलाइन सट्टे का काम कर रहे हैं। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि संतोषगढ़ नगर में सट्टे के कारोबार में शामिल विपिन से आठ हजार तथा दूसरे आरोपी पवन से सट्टे में लगाई गई 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा अजौली में सट्टे के कारोबार में शामिल विजय से 24 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। एएसपी ने कहा कि जिला में नशे के कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन