फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्राली की लिफ्ट की चपेट में आने से एक घायल

ट्राली की लिफ्ट की चपेट में आने से एक घायल

Mon, 30 Apr 2018 04:12 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
ट्राली की लिफ्ट की चपेट में आने से एक घायल
ट्रॉली की लिफ्ट की चपेट में आकर एक घायल
विज्ञापन

बंगाणा के हथलौण में हादसा, वीरेंद्र सिंह को आई गंभीर चोटें
घायल को लोगों की सहायता से पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती हथलौण गांव में ट्रैक्टर की लिफ्ट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए लोगों की सहायता से बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान वीरेंद्र सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी गांव हथलौण तहसील बंगाणा ऊना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह अपने ट्रैक्टर से हटली पंचायत घरके पास जमीन का लेबल करने के लिए मिट्टी डाल रहा था। इस दौरान ट्रॉली की लिफ्ट उठाते समय लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। लिफ्ट रुकने पर वीरेंद्र सिंह जैसे ही लिफ्ट को देखने के लिए ट्रॉली के नीचे झुका कि अचानक लिफ्ट नीचे बैठ गई। लिफ्ट की चपेट में आने से वीरेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। वीरेंद्र सिंह को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल वीरेंद्र सिंह को स्थानीय लोग और उपप्रधान सीएचसी बंगाणा ले गए जहां उसकी नाजुक हालत को देख ऊना रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल से डॉक्टरों ने वीरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में उसे पीजीआई चंडीगड़ के लिए रेफर कर दिया। हटली पंचायत के प्रधान रूमैल कुमार धीमान और उपप्रधान सुशील कुमार के सहयोग से घायल वीरेंद्र सिंह का चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रधान रूमैल कुमार धीमान ने बताया कि वीरेंद्र सिंह अब खतरे से बाहर है और उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed