फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बोलेरो-स्कूटी में टक्कर, दो गंभीर घायल

बोलेरो-स्कूटी में टक्कर, दो गंभीर घायल

Thu, 10 Jan 2019 10:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो-स्कूटी में टक्कर, दो गंभीर घायल
road accident - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में बोलेरो-स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सूत्रों के अनुसार वीरवार को ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ, जब पक्का परोह की तरफ से आ रही बोलेरो की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में घायल हुए स्कूटी सवार मुकेश कुमार और गजिंद्र सिंह निवासी गांव पंजोआ लडोली जिला ऊना को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed