{"_id":"5ab3b8424f1c1b3d1a8b4d1c","slug":"41521727554-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल डिवेल्पमेंट स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्किल डिवेल्पमेंट स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
स्किल डेवलपमेंट स्कीम के नाम पर होशियारपुर निवासी दंपती पर लाखों की धोखाधड़ी करने मामला सामने आया है। पंजाब के होशियारपुर निवासी गुरदेव व उसकी पत्नी की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो गई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम को पंजाब में रवाना कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ठगी की गुत्थियां सुलझने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक ऊना में कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले संतोषगढ़ निवासी मुनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी गुरदेव व उसकी पत्नी ने उससे संपर्क कर उन्हें सरकार की स्किल डेवलपमेंट के तहत कोर्सेज मिलने की बात कही। इसके लिए उन्हें छात्रों की एडमिशन को कहा। दंपती ने कहा कि प्रत्येक छात्र से एडमिशन का एक हजार रुपये लेना है जबकि स्किल डेवलपमेंट के तहत उनका कोर्स पूरा होने पर सरकार से उनके खातों में तीन-तीन हजार रुपये जमा करवाए जाएंगे। मुनीष कुमार ने कहा कि दंपती के कहने पर उन्होंने करीब साढ़े 1300 बच्चों की एडमिशन कर ली।
विज्ञापन
गुरदेव जाली दस्तावेज बनाकर बच्चों की परीक्षा संचालित कर गया। इसमें जाली सरकारी प्रश्न पत्र और जाली आंसरशीट उसी ने बनाई। उसके बाद न तो किसी बच्चे के खाते में कोई पैसा आया और न ही गुरदेव ने ऊना का रुख किया। बच्चों के एडमिशन का साढ़े 13 लाख लेकर गुरदेव और उसकी पत्नी चंपत हो गए। इसके बाद मुनीष ने उनसे संपर्क करने की कोशिश तो वह पैसे देने से साफ मुकर गए। मुनीष ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां से पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश मिले।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद गुरदेव और उसकी पत्नी ने शिमला हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जो वीरवार को खारिज हो गई। ऊना के एडिशनल एसपी अमित शर्मा ने बताया कि ठगी के आरोपी दंपती की जमानत याचिका खारिज हो गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।