फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खुरवाईं में रखाल से भरा ट्रक पकड़ा

खुरवाईं में रखाल से भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 15 Mar 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खुरवाईं में रखाल से भरा ट्रक पकड़ा
forest shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात हरीनगर के पास खुरवाईं के पास नाकेबंदी के दौरान औषधीय जड़ी-बूटी टैक्सस वॉलिचियाना (रखाल) से भरा एक ट्रक पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने अवैध तौर पर ले जाई जा रहे रखाल के 145 बोरियों को बरामद किया है। इनकी बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। वन मंडल अधिकारी ऊना यशुदीप सिंह ने बताया कि नाके के दौरान वन विभाग ने डिप्टी रेंजर अश्वनी कुमार, फॉरेस्ट गार्ड रणजीत, हासिफ भट्ठी, फॉरेस्ट वर्कर जोगिंद्र सिंह, चौकीदार हरिओम और वाहन चालक रमेश खुरवाईं के पास नाके पर मौजूद थे।


उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार सुरिंद्र कुमार निवासी कुल्लू और हेम सिंह निवासी मंडी दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। विभाग की टीम ने ट्रक से पकड़ी खेप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों ने बताया कि इन औषधीय जड़ी-बूटी से भरे थैलों को कुल्लू से ला रहे थे जिन्हें अमृतसर में बेचना था। डीएपओ यशुदीप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई औषधीय जड़ी-बूटी आयुर्वेदिक दवा बनाने के काम आती है। इसका इस्तेमाल कैंसर रोधी दवा बनाने के तौर पर भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed