फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बमथड़ी बेला में सात वर्षीय बच्ची की हत्या

बमथड़ी बेला में सात वर्षीय बच्ची की हत्या

Thu, 11 Jan 2018 07:57 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
बमथड़ी बेला में सात वर्षीय बच्ची की हत्या
बाथड़ी बेला में सात वर्षीय बच्ची की हत्या
विज्ञापन

खेतों में बने एक कमरे में मिला शव, कमरे में रहने वाला एक युवक फरार
डीएसपी हरोली ने लिया मौके का जायजा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल(ऊना)।
बाथड़ी बेला में सात वर्षीय प्रवासी बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव खेतों में बने एक कमरे से बरामद हुआ है। बच्ची के गले में एक कपड़ा लिपटा मिला है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस कमरे में अपने खेतों की रखवाली के लिए हाल में रखे गए बिहार का रहने वाला युवक भी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाथड़ी बेला में प्रवासी मजदूरों के बच्चे झोपड़ियों के साथ बने एक कमरे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने पाया कि उन बच्चों में उनकी बच्ची नहीं है। इसके बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक बच्ची को खोजने के बाद जब उसका कोई सुराग न लगा तो उन्होंने कमरे में बच्ची को खोजने के लिए खोला। यहां बच्ची कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में एक कपड़ा भी बंधा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा, एसएचओ सुभाष चंद और टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। इसके चलते पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया गया है। वहीं कमरे में रह रहा बिहारी युवक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed