{"_id":"5953de4f4f1c1b2b688b484f","slug":"41498668623-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी मकानों में नकदी और गहनों पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहायशी मकानों में नकदी और गहनों पर हाथ साफ
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के संतोषगढ़-अजौली मार्ग पर स्थित दो घरों में शातिरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में पीड़ित परिवारों का करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित काबल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह खाना खाने के बाद सो गए। जब सुबह करीब पांच बजे उठे तो देखा कि घर की खिड़की खुली हुई थी और लोहे की ग्रिल भी टूटी हुई थी। घर के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांचने पर पाया गया कि घर से करीब एक लाख के गहने और 24 हजार की नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। वहीं, काबल सिंह के घर के सामने जसवीर सिंह के घर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जसवीर सिंह के भाई कुलवीर सिंह ने बताया कि उनके भाई कल रात को ही छुट्टी काटकर वापस कश्मीर गए हैं। जसवीर सिंह कश्मीर में फौज में सेवाएं दे रहे हैं। शातिर उनके घर के कमरे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुलवीर सिंह ने बताया कि उनके घर से 15 तोले सोना और आधा किलो चांदी सहित अन्य कीमती सामान गायब है। इसकी कीमत पांच लाख के करीब है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी संतोषगढ़ से पुलिस कर्मियों संदीप ऐरी और रणधीर सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन