{"_id":"5cd0795ebdec22073a5fc5ae","slug":"31557166430-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाहत में लगी आग, 14 झुग्गियां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मलाहत में लगी आग, 14 झुग्गियां राख
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के मलाहत में अचानक आग लगने से एक दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। झुग्गियों में आग लगने से मजदूरों का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
देखते ही देखते आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग ने करीब 14 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। घटना के दौरान झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी लोग काम से बाहर गए हुए थे। अचानक झुग्गियों में आग की लपटें देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को भी दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर झुग्गियों में लगी आग को बुझाया। झुग्गियों वाले प्रवासी लोग भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद भी 14 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग लगने करीब 50 हजार का नुकसान का अनुमान है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।