{"_id":"5ab2611d4f1c1b4d0a8b617d","slug":"31521639709-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने तोड़ी मुख्यमंत्री की शिलान्यास पट्टिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने तोड़ी मुख्यमंत्री की शिलान्यास पट्टिका
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा की मंदली पंचायत के अघलौर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी है। शरारती तत्वों ने पट्टिका को पूरी तरह से तहस-नहस कर जमीन पर गिरा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आईपीएच विभाग ने पट्टिका तोड़ने की शिकायत बंगाणा थाना में दर्ज करवा दी है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को कुटलैहड़ हलके के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाऊ पेयजल योजना रामगढ़ धार सुधार का शिलान्यास किया था। शरारती तत्वों ने पट्टिका के साथ तोड़फोड़ की है। पट्टिका किसने तोड़ी और इसके पीछे क्या मंशा रही है, अभी इसका सुराग नहीं लग पाया है। बंगाणा आईपीएच विभाग के एसडीओ बीबी गुप्ता ने घटना के संदर्भ में बंगाणा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। इससे पहले कई शरारती तत्वों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के संदर्भ में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन